Top Places To Visit in Kolkata

कोलकाता के 11 सबसे अच्छे पर्यटक स्थल | Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करने वाले है। कोलकाता के 11 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Kolkata in Hindi  तो लास्ट तक जरूर पढ़े यहाँ से आपको एक अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा।

Top Places To Visit in Kolkata

 

कोलकाता शहर  को ‘City of Joy’ भी कहते हैं जिसका हिंदी में मतलब होता है – खुशियों का शहर या आनंद देने वाला शहर।  आज हम आपको पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दस बहुत ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों के बारे में बतायेगे। महानगर कोलकाता में घूमने की जगह तो बहुत है लेकिन हमने आपके लिए  ‘टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस इन कोलकाता सिटीको बहुत सारे मापदंड के आधार पर आपके लिए चुना गया है। इस पोस्ट के एक भी प्लेस को घूमे बिना आप वापस घर आ गए तो बहुत सारा अच्छा अनुभव आपके जीवन से छूट जायेगा। 

 

Kolakata City Quick Travel Guide in Hindi 

  1. राज्य का नाम – पश्चिम बंगाल (West Bengal)
  2. शहर का पुराना नाम – कलकत्ता (Calcutta)
  3. वर्तमान नाम – कोलकाता (Kolkata)
  4. कोलकाता से नजदीकी बड़े शहर – होरा, बारानगर, राजपुर व श्रीरामपुर।
  5. कोलकाता से नजदीकी देश कौनसा पड़ता है – बांग्लादेश।
  6. किस चीज के लिए कोलकाता प्रसिद्ध हैं – बंगला मिठाई, साहित्य पढ़ना व गायन के लिए। 

 

How To Reach Kolkata  कोलकाता कैसे पहुंचे – 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

भारत के किसी राज्य के बड़े शहर से आपको सीधे रेल और हवाई जहाज की सुविधा उपलब्ध हैं । आजकल हर शहर से स्लीपर कोच बस सुविधा भी चालू हो गई है। यहाँ पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी है जो बड़े महानगरों से जुड़ा हुआ है जैसे; मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली व हैदराबाद आदि। शहर में दो बड़े रेलवे स्टेशन भी है जो हावड़ा और सियालदा में मौजूद हैं। 

      कोलकाता एयपोर्ट का नाम – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) 

     कोलकाता शहर के सभी मुख्य रेलवे स्टेशन का नाम इस प्रकार है;

  • हावड़ा रेलवे स्टेशन [HWH]
  • सियालदा [SDAH] 
  • कोलकाता मुख्य सिटी रेलवे स्टेशन [KOAA]
  • शालीमार रेलवे स्टेशन [SHM]

 

Best Weather For Kolkata किस मौसम में कोलकाता घूमने जाये –

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

अक्टूम्बर व मार्च महीने के अंदर मौसम सुहावना होता हैं। वही अप्रैल- मई के अंदर यहाँ का तापमान बहुत गरम होता हैं।

How Many Days  कोलकाता कितने दिनों के लिए जाये – 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

तीन से चार दिनों  की यात्रा में आप पूरे कोलकाता शहर के सभी पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकते हैं। 

What Is Best In Kolkata कोलकाता में खास क्या है?

 

यहाँ पर सबसे खास टूरिस्ट प्लेस ही है। कुल 30 से भी अधिक एक से बढ़कर एक मस्त घूमने की जगह ही इस शहर को खास बनाती हैं। इसके अलावा यहाँ पर सबसे खास ट्राम रेल वाहन कार है।

Top 10 Tourist Places in Kolakata in Hindi 

 

Victoria Memorial  Kolkata 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटीश रानी की याद में बनाया गया था। इस सफेद बड़े भवन के अंदर, बाहर और चारो तरफ बहुत सारी गतिविधियां आपको देखने को मिलेंगी जिससे की आपका पूरा पैसा वसूल हो जायेगा। इस स्मृति- भवन के बारे में यह भी कहा जाता है की ये भारत का सबसे बेहतरीन कला संग्रहालय हैं जिसमें बहुत सारी महंगी हस्तशिल्प पेटिंग्स रखी गई है, शाही ब्रिटिश परिवार की वस्तुए, ऐतिहासिक दस्तावेज संजोकर रखे गए हैं। यह पूरा मेमोरियल सफेद मार्बल से बना हुआ है। विक्टोरिया मेमोरियल के बारे रौचक जानकारी यह है की, इसके निर्माण में कुल राशि “1 करोड़ 50 लाख रुपयेखर्च हुई वह इसको पूरा तैयार होने में पंद्रह वर्ष से अधिक का समय लगा। 

 

विक्टोरिया मेमोरियल में होने वाली प्रतिदिन की गतिविधियां व उसकी फीस

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • 10 रूपये गार्डन में घूमने के लिए।
  • 20 रूपये लाइट व साउंड शो बंगाली व अंग्रेजी भाषा में।
  • विक्टोरिया मेमोरियल गैलेरी में घूमने के लिए – 20 रूपये भारतीयों के लिए। 

 

 

Hawda Bridge हावड़ा ब्रिज 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

705 मीटर लंबे हावड़ा ब्रिज कोलकाता को अपने नजदीकी शहर हावड़ा से जोड़ता है। यह पुल बीसवीं शताब्दी की इंजीनियरिंग का एक अच्छा उदाहरण हैं। इस ब्रिज को रबीन्द्र सेतु भी कहते हैं। यह ब्रिज पश्चिम बंगाल के इतिहास, संस्कृति व बहुत सारे ऐतिहासिक उत्सवों के बारे में दर्शाता हैं। आज ये ब्रिज दुनिया का सबसे व्यस्तम ब्रिज बन चुका है क्योकी यहाँ पर प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन और एक लाख से भी अधिक पैदल चलने वाले लोग यात्रा या किसी काम के मकसद से इसके द्वारा गुजरते हैं।  हावड़ा ब्रिज का रात्रि दृश्य बहुत शानदार होता हैं। रात को गाड़ी चलाने में भी मजा आता है। 

 

हावड़ा ब्रिज के बारे में समय – सारणी व अन्य जानकारी

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • एंट्री फीस – निशुल्क
  • ब्रिज खुलने का समय – सोमवार से रविवार पूरे सप्ताह 24×7 खुला रहता हैं
  • कुछ किलोमीटर ब्रिज पर पैदल जरूर चले इससे आप कोलकाता शहर की सभी गतिविधियों को अच्छे से देख पायेंगे।

 

Dakshineshwar kali Temple दक्षिणेश्वर काली मंदिर 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

Dakshineswar Kali Temple हिन्दू धर्म की देवी माँ काली का मंदिर है। रामकृष्ण परमहंस इस मंदिर में पूजा करते थे। यहाँ के स्थानीय लोग ये भी कहते हैं की बिना दक्षिणेश्वर काली टेम्पल को देखे आप यहाँ से चले जाते हैं तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जायेगी। यह मंदिर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दोनो दृष्टि से बहुत महत्व रखता हैं। इसका निर्माण देवी माँ काली की भक्त रश्मोनी रानी ने करवाया था। इसको बनाने में कुल 9 लाख रूपये का खर्च आया  8 सालों का समय लगा। 

 

दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बारे में अन्य जानकारी

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • एंट्री फीस – सभी के लिए निशुल्क
  • मंदिर खुलने का समय – पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से 12:30 बजे तक खुला रहता है। फिर दोपहर में 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहता है।
  • मंदिर के अंदर और आसपास आप निम्नलिखित देखने लायक जगहों को देखेंगे;

गाजी तला, कुठी बारी, नहबत खाना, चढ़नी, नट मंदिर, रामकृष्ण परमहंस का कमरा, बकुल ताला घाट, पंचवटी इत्यादि। 

Top Places To Visit in Kolkata
Top Places To Visit in Kolkata

 

 

Kalighat Temple कालीघाट मंदिर 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

कोलकाता का कालीघाट मंदिर भारत की 51 शक्तिपीठों में से एक है। हर हिन्दू धर्म के लोगो की जीवन में एकबार इस मंदिर का दर्शन करने की इच्छा होती है। मंदिर के इतिहास की बात करे तो इसका निर्माण उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ था व ये 200 साल पुराना है। इस मंदिर में बहुत सारी अच्छी-अच्छी धार्मिक गतिविधियां करवाई जाती है तथा बहुत सारे छोटे-मोटे स्थान इस मंदिर के आसपास ही है जिससे आप पूरा दिन यहाँ पर बिता सकते हैं। 

 

कालीघाट मंदिर समय सारणी व देखने लायक स्थल

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • एंट्री फीस – किसी के लिए कोई फीस नहीं।
  • मंदिर खुलने का समय – पूरे सप्ताह सुबह 5 बजे खुलता है व दोपहर 2 बजे बंद होता है। वापस संध्याकाल 5 बजे खुलता है व शाम 10:30 बजे बंद होता है।
  • कालीघट मंदिर के अंदर देखने लायक – जोर बंगला, सोष्ठी ताला, हरकाठ ताला, राधा-कृष्ण मंदिर, नकुलेश्वर महादेव व कुंदुपुकूर।

 

 

Eco Tourism Park 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

470 एकड़ भूमि में पहला ये इको टूरिज्म पार्क कोलकाता शहर में घूमने लिए एक बहुत लोकप्रिय स्थान है इसलिए हमने इसको टॉप 10 प्लेस में सम्मिलित किया है। यहाँ पर आपको झीलें, म्यूजियम, गार्डन खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट  आदि का अनुभव ले पायेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी में एकदिन आराम लेने का मन हो तो कोलकाता के इको टूरिज्म पार्क में आ जाओ। यहाँ पर आप बोटिंग, साईकल चलाना, स्पीड बोट राइड जैसी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। 

 

इको टूरिज्म पार्क कोलकाता की विशेषताएं

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

एंट्री फीस – 30 रूपये/ एक व्यक्ति का।

  • तीरंदाजी – 70 रूपये (नो टाइम लिमिट)
  • बेबी साइक्लिंग – 70 रूपये (30 मिनट)
  • पक्षियों को देखना – 10 रूपये (नो टाइम लिमिट)
  • समुद्री यात्रा – 150 रूपये (40 मिनट)
  • गेमिंग जोन – 50 रुपये (30 मिनट)

नोट –  हर सोमवार वह अन्य मुख्य त्योहारो पर बंद रहता है। शेष छः दिन दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहता हैं।

Read More 

Top Places To Visit in Ladakh

Top Places To Visit in Manali

 

 

Jorasanko Thakurbari 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता शहर के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति का घर है। ये नोबेल प्राइज जितने वाले एशिया के पहले आदमी थे। यह रवींद्रनाथ टैगोर का परिवार की भूमि भी है। इसलिए इसेहाउस ऑफ टैगोरभी कहा जाता हैं। अगर आप टैगोर परिवार को अच्छे से समझना चाहते हो तो इस प्लेस में एकबार जरूर जाये। यहाँ पर बहुत सारी भारत की पुरानी गलत प्रथाओं का विरोध चित्रावली व महिलाओं को कैसे हर क्षेत्र में आगे लाया जाये उसको प्रोत्साहित करने वाले अनुभव को संग्रहालय में दर्शाया गया है। 

 

जोरासांको ठाकुर बाड़ी की विशेषता, समय और देखने लायक चीजे

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • प्रवेश शुल्क – भारतीयों के लिए 20 रूपये। 
  • लाइट व साउंड शो – शाम 6 बजे से  6:40 PM तक बंगाली व अंग्रेजी भाषा में। 
  • इसके अंदर एक रवीन्द्र भारती संग्रहालय बना हुआ है जिसमे सभी अंग्रेजों के समय की पुरानी चीजो को रखा गया है
  • इस जोरासांको हाउस में और भी बहुत सारी ऐतिहासिक वस्तुएं आप देख सकते हैं। 

 

 

Belurmath बेलूरमठ (रामकृष्ण मठ)

Top Places To Visit in Kolkata

यह भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक रामकृष्ण परमहंस मिशन मठ का मुख्यालय है। चालीस एकड़ जमीन पर फैला यह विशाल मठ चारो तरह बगीचों से गिरा हुआ है जिससे आने वाले पर्यटक एक सुकून महसूस करते हैं। इस बेलूर मठ को देखने देश-विदेश से लाखो लोग हर महीने आते हैं। यहाँ का वातावरण बहुत शांत व आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। पूरे परिवार के साथ घूमने जरूर आये।

 

बेलूरमठ की विशेषताएं व समय – सारणी

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • प्रवेश शुल्क – निशुल्क।
  • पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है ( हर दो महीनों में मंदिर का समय में बदलाव होता है)
  • मठ के अंदर ही श्री रामकृष्ण मंदिर बना हुआ है
  • इसके अलावा स्वामी विवेकानंद मंदिर, The Old Shrine, स्वामी विवेकानंद जी का कमरा, रामकृष्ण जी की माताजी सारदा देवी  का मंदिर, स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर, समाधि स्थल, श्री रामकृष्ण संग्रहालय इत्यादी पवित्र स्थलों को देख सकते हैं।

 

 

Birla Temple बिरला मंदिर

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

बिरला मंदिर कोलकाता का एक और जबरदस्त टूरिस्ट प्लेस है। मंदीर बाहर से इतना खूबसूरत और भव्य दिखता है अंदर गए तो वापस आने का मन नही होंगा। इस मंदिर की नक्काशी, वास्तुकला आपको पुराने जमाने की याद दिलाएगी। मंदिर के अंदर का दिव्य वातावरण आपको पूरी तरह शांत कर देंगा। बिड़ला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और रानी राधा विराजमान है। इस मंदिर का निर्माण पश्चिम बंगाल के बिड़ला परिवार ने बनवाया है। मंदिर के अंदर  दीवारों पर आपको श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक दिख जायेगे। यहाँ पर जीडी बिरला नाम से एक भवन बना हुआ है जिसमे पूरे दिन भजन-संगीत कार्यक्रम चलते रहते है। 

 

बिरला मंदिर कोलकाता समय-सारणी

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • प्रवेश शुल्क – निशुल्क
  • पूरे सप्ताह सुबह 5 बजे से 11 बजे तक व संध्याकाल 4:30  से शाम 9 बजे तक खुला रहता है। 

 

 

Science City

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

कोलकाता घूमने आए और साइंससिटी नही देखा? तो आपकी पूरी यात्रा बेकार है। 

साइंस सिटी पूरे भारत में सबसे बड़ा विज्ञान संग्रहालय है। यह 50 वर्षों से भी अधिक पुराना है। यहाँ पर आपको ज्ञान, मनोरंजन और अनुभव तीनो चीजो का अनुभव प्राप्त होंगा। विज्ञान विषय में रूचि रखने वालों के लिए व अन्य कुछ नया देखने की इच्छा रखने वालों के लिए सबसे उत्तम स्थान है।

 

साइंस सिटी कोलकाता में करने लायक एक्टिविटी

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

  • एंट्री फीस – मात्र 60 रूपये प्रति व्यक्ति।
  • डार्क राइड – 40 रूपये।
  • मानव विकास व उसकी शुरुआत पैनोरमा घूमने के लिए 60 रूपये फीस है।
  • 3D थियेटर घूमने के लिए 30 रूपये।
  • रोड ट्रेन व केबल कार दोनो की राइड के लिए 68 रुपये देने पड़ेंगे। 

 

 

Park Street 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi

पार्क स्ट्रीट कोलकाता शहर की वो जगह है। जहाँ पर आपको एक vip फिलिंग आयेगी। यहाँ पर ज्यादातर आपको युवा लोग घूमते हुए दिखेंगे। पार्क स्ट्रीट के अंदर आप कोलकाता के सभी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हो। यही पर आपको कोलकाता शहर के सबसे हेरिटेज हवेलियो के दर्शन होंगे। इस जगह के नजदीक ही एक साउथ पार्क स्ट्रीट में भूतिया जगह भी है। यहाँ पर आपको फेमस नाईटक्लब व रेस्टोरेंट भी मिल जायेंगे। 

 

पार्क स्ट्रीट के बारे में जानकारी

Top Places To Visit in Kolkata

  •  एंट्री फीस –  निशुल्क
  • पूरे सप्ताह सुबह 8 बजे से शाम 9 बजे तकखुला रहता है। 
  • इसको कोलकाता का दिल भी कहा जाता है। 
  • यहाँ पर आप बहुत सारे सिंगर्स को नाईटक्लब में गाना गाते हुए देखेंगे।
  • यहाँ पर शॉपिंग भी कर सकते हैं। 

आज आपने कोलकाता शहर के टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसको देखने के बाद आपको हर साल  कोलकाता आने का मन होंगा। 

Top Places To Visit in Kolkata in Hindi : हम उम्मीद करते है की आपको हमारा यह पोस्ट  कोलकाता के 11 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Kolkata जरूर पसंद आया होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *