नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करने वाले है। नागालैंड के 11 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Nagaland in Hindi तो लास्ट तक जरूर पढ़े यहाँ से आपको एक अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा।
नागालैंड भारत के पूर्व दिशा में आया हुआ एक सुंदर राज्य हैं। इसकी राजधानी कोहिमा है। नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। इस स्टेट में ज्यादातर लोग नागा जनजाति के निवास करते हैं। इन नाग जनजाति लोगो के नाम पर ही इस राज्य का नाम नागालैंड रखा गया। यह भारत का एकमात्र राज्य है जहाँ पर ईसाई धर्म के अनुयायी सबसे अधिक है। नागालैंड एक पहाड़ी राज्य होने के कारण घनें जंगल व पहाड़िया यहाँ पर आपको अत्याधिक दिखेंगी। वही नागालैंड की 80 प्रतिशत आबादी खेती-बाड़ी करती हैं। नागा जनजाति के लोग बिना किसी डर के साथ आनंदपूर्वक अपना पूरा जीवन बिताते हैं। इस स्टेट की आधिकारिक भाषा (official language) अंग्रेजी है।
Table of Contents
Nagaland State Travel Guide in Hindi
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
- स्थापना – 1 दिसम्बर 1963.
- अनुमानित जनसंख्या 2021 में – 23 लाख।
- कुल जिले – 12
- आर्थिक संसाधन – कृषि व पर्यटन उद्योग।
- कितने दिनों के लिए नागालैंड घूमने जाये – 10 दिन की यात्रा में आप मुख्य स्थल देख पायेंगे।
- नागालैंड राज्य के प्रसिद्ध त्यौहार – चखेसंग सुकृन्ये, कुकी मिमकूट, चांग, कोनयक आओलिंग, फोम मोनयू, व रेंगमा नगाड़ा।
How To Reach Nagaland नागालैंड कैसे पहुँचे?
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
नागालैंड पहुँचने के लिए सभी प्रकार के यातायात के साधनों के बारे में जानकारी;
By Train
नागालैंड रेल के द्वारा आने के लिए पूरे राज्य में चार रेलवे स्टेशन बने हुए हैं। जिनका नाम निम्नलिखित है;-
- दीमापुर Dimapur रेलवे स्टेशन ( DMV)
- धनसिरी Dhansiri रेलवे स्टेशन ( DSR)
- रंगापफर Rangapahar रेलवे स्टेशन ( RXR)
- रंगापफर क्रोसिंग Rangapahar Crossing रेलवे स्टेशन ( RXRX)
By Flight
भारत के किसी बड़े शहर से आप हवाई जहाज के द्वारा नागालैंड आ सकते हैं। नागालैंड में सिर्फ एक घरेलू हवाई अड्डा है जिसका नाम है – दिमापुर घरेलू हवाई अड्डा [ Dimapur Domestic Airport]
By Road
सड़क मार्ग से आने के लिए 6 जगहो पर पॉपुलर नागालैंड स्टेट ट्रांसपोर्ट [NST] की सुविधा उपलब्ध हैं।
जिनमें दीमापुर से कोहिमा तक, दीमापुर से Mokokchung तक, दीमापुर से Wokha तक, दिमापुर से Zunheboto तक व दिमापुर से Tseminyu तक बस सुविधा उपलब्ध हैं।
Best Weather To Visit Nagaland नागालैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
वेसे तो नागालैंड राज्य पूरे साल त्योहारों से भरा रहता है। यहाँ के सभी जनजातियों के लोग धूमधाम से अपने त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में अगर आप इनके फेस्टिवल को एन्जॉय करना चाहते हैं तो किसी भी समय जा सकते हैं। लेकिन आप मौसम को देखकर जाना चाहते हैं तो नागालैंड जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूम्बर, नवम्बर, दिसम्बर है। इसके अलावा नागालैंड घूमने के लिए आप जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई व जून महीने में भी आ सकते हैं। उस समय तापमान यात्रा के अनुकूल ही रहता है।
Food of Nagaland नागालैंड का खाना
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
नागालैंड राज्य में मांसाहारी लोग ज्यादा है। एक सर्वे के अनुसार 95 प्रतिशत नागालैंड निवासी नॉनवेज भोजन करते हैं। यहाँ के लोग अपनी धार्मिक परंपरा और मौसम में बदलाव के कारण कुत्ता, भैंस, चिकन, मटन, मछली, साँप आदि का सेवन करते हैं। अगर आप शाकाहारी है या ‘वीगन’ है तो चिंता ना करे वहाँ के लोकल बाजार में खूब सारे फल और सब्जियां आपको मिल जायेगी। वेसे भारत में भी लोग इस प्रकार के जानवरों को खाते हैं इस पर आपके क्या विचार है? नीचे ब्लॉग सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं। कुछ नागालैंड के फेमस फूड के नाम इस प्रकार है;
- बेम्बू शूट
- Axone
- Anishi
- बॉयल्ड सब्जियां
- झूटो ( पेय पदार्थ)
Top Places To Visit in Nagaland
अभी हम आपको नागालैंड के दस बेस्ट पर्यटन स्थलों के बारे में बतायेंगे जहाँ पर जाना जरूरी है।
कोहिमा शहर की सैर
Top Places To Visit in Nagaland
अगर आप प्रकृति के अनछुए मूमेंट को महसूस करना चाहते हैं। तो पहला विजिट आपका नागालैंड की राजधानी कोहिमा ही होनी चाहिए।
प्रकृति-प्रेमी आराम से दो से तीन दिन का समय नेचर के साथ बिता सकते हैं। कोहिमा में आप ट्रेकिंग, हाइकिंग व कैम्पेनिग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। जब आप कोहिमा शहर में कॉमनन्वेल्थ वॉर सिमेट्री जायेगे तो वहाँ पर 1400 भारतीय शहीद सैनिकों की याद आयेगी जो द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए थे। Kohima War Cemetery पूरे कोहिमा में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला प्लेस हैं। कोहिमा में अन्य टूरिस्ट प्लेस;
जप्फु पीक, Dzukou valley, कोहिमा स्टेट म्यूजियम व नाग हेरिटेज विलेज।
दिमापुर शहर
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
दिमापुर शहर हरे- भरे पर्यावरण को निहारने व इतिहास में रूचि रखने वाले लोगो के लिए एक बहुत अच्छी जगह हैं। यहाँ पर 10 वी शताब्दी में बने कचारी खंडहर में आपको खूबसूरत पर्यावरण की झलक दिखेंगी। दिमापुर में देखने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट अट्रैक्शन है जैसे; Kachari Ruins, Diezephe क्राफ्ट विलेज, रंगपफर रिज़र्व जंगल, कुकी डोलोंग विलेज इत्यादी।
मोकोकचुंग Mokokchung
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
मोकोकचुंग एक बहुत सुंदर जिला है जहाँ पर सारे घर हरी-भरी पहाड़ियों में मौजूद हैं। सच में यह दृश्य देखकर हमें यही पर रहने का मन करेगा। यह शहर आपको भारत के अन्य शहरों की तरह बिल्कुल नही दिखने वाला। यहाँ के आदिवासी समुदाय लोगो की परम्परागत जीवनशैली सभी यात्रियों का मन मोह लेती है। यहाँ आकर आप सुंदर पहाड़ियों को देख सकेंगे। यहाँ पर आने वाले हर यात्री को ये स्थान जीवनभर याद रहता हैं। आकर्षक टूरिस्ट प्लेस; मोकोकचुंग गांव व पहाड़ व पार्क, Changtonya, उगमा विलेज।
मोन Mon
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
अगर आप एक समृद्ध आदिवासी विरासत को देखना चाहते हैं तो नागालैंड का Mon टूरिस्ट प्लेस आपके लिए एक बेस्ट जगह है। यहाँ पर आपको एक ताजगी मिलेंगी और एक आप एकदम रिफ्रेश महसूस करेंगे। मोन के अंदर Veda Peak, Shangnyu विलेज, लोंगवा विलेज, Chui विलेज देखने लायक पर्यटक स्थल है।
वोखा Wokha
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
वनस्पति व जीव- जंतुओं को देखनी की सबसे बढ़िया जगह है। वोखा में पहुँचते आपको पहाड़िया, हरि भूमि, रंग बिरंगे फूल, विभिन्न प्रकार के फल, पेड़-पौधे और नदिया आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहाँ की Tsurang घाटी बहुत प्रसिद्ध है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के हर रोज उपयोग आने वाले उत्पाद मिलते हैं जैसे ; Tsurang Black & Organic Tea आदी।
माउंट tiyi भी एक सुंदर घाटी है। वोखा के अंदर Doyang व Totsu Cliff नामक दो बहुत विशाल नदिया भी बहती है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है
खोनोमा ग्रीन विलेज
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
जैसा की नाम से ही पता चलता है की ये पूरा गांव पेड़-पौधों की हरियाली से भरा हुआ है इसलिए ग्रीन विलेज नाम से फेमस है। यहाँ का वातावरण एकदम साफ-सुथरा व शांत है। यहाँ की हवा एकदम प्रदूषण मुक्त है। यहाँ पर देखने लायक टूरिस्ट प्लेस का नाम है- नागा हेरिटेज विलेज, जी.एच डेमेंट टॉम्ब मोन्यूमेंट।
Longleng
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
इस क्षेत्र में फोम नागा जनजाति के लोग रहते हैं। यहाँ पर आकर आप मोटरबाइक एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहाँ के लोकल मार्केट बहुत शानदार है। यहाँ पर एक धिकू नदी है जहाँ आप आराम कर सकते हैं वह शांति से कुछ समय बिता सकते हैं।
Kiphire
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
यहाँ पर आपको पहाड़ियों की विस्तृत श्रृंखला दिखेंगी साहसिक गतिविधियों ( Adventures) के शौकीन लोगो के लिए किफिरे एक बेस्ट जगह है। यहाँ पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, रोडोडेंड्रॉन नामक सुंदर जंगल से गुजरते हुए एक पहाड़ी पर ट्रैकिंग कर सकते हैं।
Chumukedima Village
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
नागालैंड के सभी ट्रेडिशनल रीति रिवाजों, संस्कृति व अन्य गतिविधियों के लिए इस गांव में जरूर घूमने जाये। यहाँ पर एक हिल स्टेशन भी है। इसके अलावा यहाँ पर एक ट्रिपल झरना व नागालैंड चिड़ियाघर पार्क भी है।
Dzukou Valley
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi
Dzukou घाटी आपने बहुत सारी फिल्मों में देखी होंगी। ये घाटी हमें कश्मीर की याद दिलाती है। यहाँ पर घूमने का आनंद ही कुछ खास है। घाटी की हरियाली और सुंदरता हर नागलेंड आने वाले पर्यटक को अपनी और खींचती है। यह घाटी मणिपुर राज्य के बॉर्डर के पास स्थित है। ट्रेकिंग व कैम्पिंग के लिए इस घाटी को विजिट करना ना भूलें।
इस तरह आपने आज नागालैंड राज्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। कैसे पहुँचे, क्या खाए, टूरिस्ट प्लेस, संस्कृति, वस्त्र जेसे अनेक चीजो को इस पोस्ट में कवर किया गया। पोस्ट को शेयर करे वह अपना अनुभव नीचे कमेंट करके बताये। शुभ यात्रा!!!
Top Places To Visit in Nagaland in Hindi : हम उम्मीद करते है की आपको हमारा यह पोस्ट नागालैंड के 11 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Nagaland जरूर पसंद आया होगा