नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करने वाले है। नेपाल के 15 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Nepal in Hindi तो लास्ट तक जरूर पढ़े यहाँ से आपको एक अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा।
दोस्तो ऐसे तो नेपाल भारतीय टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि एक तो यहाँ जाने के लिए भारतीयों को किसी प्रकार के वीसा या पासपोर्ट की जरूरत नही पड़ती है और नेपाल जाना भी काफी सस्ता और आसान है तथा यहाँ घूमने और देखने के लिए काफी कुछ है जैसे कि प्राकृतिक सुंदरता, प्रशिद्ध मंदिर, कल्चर, इसके इलावा आप यहाँ ट्रेकिंग भी कर सकते है।
तो चलिए एक एक करके सभी चीज़ों के बारे में जानते है कि कैसे आप नेपाल पहुँच सकते है यहाँ आपको किस मौसम में जाना चाहिए, नेपाल के बेस्ट फ़ूड और फेस्टिवल, तथा नेपाल के बेस्ट 10 जगहें जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।
Table of Contents
How To Reach Nepal नेपाल कैसे पहुँचे
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
अगर हम बात करे की आप कैसे और किन तरीको से नेपाल पहुँच सकते तो हम आपको बता दे कि सभी भारतीयों के लिए नेपाल जाने के लिए केवल एक भारत सरकार द्वारा प्रमाणित, एक आपका पहचान पत्र होना चाहिए। और आप नेपाल हवाई जहाज से जा सकते और रोड के माध्यम से भी जा सकते है।
हवाई जहाज से जाने के लिए आपको अपने नजदीकी एयरपोर्ट से काठमांडू तक का टिकट खरीदना है। जिसका ख़र्च लगभग 5 हज़ार से 15 हज़ार के बीच हो सकता है, जो कि इस बात पर निर्भर है कि आप किस समय टिकट बुक करते है और किस कंपनी के जहाज में सफर करते है।
हवाई रास्ते के अलावा आप रोड के माध्यम से भी नेपाल जा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले जहाँ भी आप रहते है वहाँ से गोरखपुर जाना होगा, इसके बाद आप यहाँ से काठमांडू (नेपाल) के लिए बस ले सकते है जिसका किराया आपको लगभग 120₹ से लेकर 1500₹ के बीच पड़ेगा। तथा आपको चाहे तो अपनी टेक्सी बुक करके भी जा सकते है। टेक्सी का किराया आप पर निर्भर करता है कि आप कितने में डील करते है। बस आपको बॉर्डर एरिया पर पहुँच कर एक फॉर्म भरना होगा , और आप आसानी से नेपाल में प्रवेश कर सकते है।
अगर आप दिल्ली से नेपाल जा रहे है तो आपको डायरेक्ट दिल्ली से नेपाल के लिए बस मिल जाएगी। और आपको उसका किराया लगभग 2500 से 3000 के बीच मे पड़ेगा। और आपको दिल्ली से काठमांडू पहुँचने में 1 दिन से 2 दिन लग जायेंगे।
Best Weather To Visit Nepal कैसे मौसम में नेपाल आपको जाना चाहिए
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
ऐसे देखा जाए तो नेपाल जाने के लिए कोई भी मौसम अच्छा है। लेकिन अगर आप नेपाल जाकर पर्यटन स्थलों पर घूमने के साथ साथ वहाँ के फेस्टिवल और कल्चर को भी देखना और एन्जॉय करना चाहते है तो आपको नेपाल सितंबर महीने से नवंबर महीने के बीच जाना चाहिए। इस समय आपको अनेको नेपाली फेस्टिवल्स देखने को मिलेंगे। और इस समय आसमान भी काफी साफ रहता है।
वही यदि आप दिसंबर से फरबरी के बीच जाते है तो आपको यहाँ काफी ठंड देखने को मिलेगा।
Best Food Of Nepal And Festivals नेपाल के बेस्ट फूड और फेस्टिवल्स
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
नेपाल के बेस्ट फ़ूड की बात करे तो यहाँ के प्रमुख खाना – दाल भात, मोमो, बाजी, सेकुवाँ, सुकुति, क्वाति, सेल रोटी, चोइल आदि है।
और यहाँ के प्रमुख फेस्टिवल्स की बात करे जिनको नेपाल में खूब धूमधाम से मनाया जाता है तो वो है बुद्ध जयन्ती, रातो मच्छेन्द्रनाथ, कृष्ण जन्माष्टमी, दशईं, तिहार, लहोसर आदि है।
Total Days To Travel Nepal कितने दिनों का आपको टूर प्लान करना चाहिए
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
बहुत से लोगो के मन मे यही परेशानी रहती है कि उनको कितने दिन का नेपाल का टूर प्लान करना चाहिए, तो हम आपको बता दे कि यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है कि आप कितने दिनों तक वहाँ घूमना चाहते है और आपका कितना बजट है। अगर आप काठमांडू और उसके आस पास के जगहों पर घूमना चाहते है तो आप 3 राते और 4 दिनों का टूर प्लान कर सकते है। वही यदि आप नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर घूमना चाहते है तो आप को कम से कम 10 से 15 दिनों का टूर प्लान करना चाहिए ताकि आप नेपाल के प्रमुख स्थलों पर घूम सकते है।
Top Places To Visit in Nepal नेपाल में 15 बेस्ट जगहे
Kathmandu काठमांडू
काठमांडू नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और अधिकतर पर्यटक काठमांडू घूमने और यहाँ के कल्चर को देखने आते है। यहाँ पर देखने और घूमने के लिए कई हिन्दू मंदिर है जैसे कि बौद्ध स्तूप, श्री पशुपतिनाथ, स्वयंभूनाथ स्तूप, इसके इलावा आप आसन बाजार, फ्रिक स्ट्रीट आदि जैसे प्रमुख स्थानों पर भी जा सकते है।
Pokhara पोखरा
पोखरा अपनी सात झीलों और सुंदर वादियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ पर आप वोटिंग कर सकते है, पैरा ग्लाइडिंग कर सकते है, और ट्रैकिंग कर सकते है।
Patan पाटन
पाटन अपने बेहतरीन कारीगरी के लिए जाना जाता हैं। यहाँ पर मौजूद महल और मंदिर पर्यटकों को काफी आकर्षित करते है।
Chitwan national park चितवन नेशनल पार्क
इस नेशनल पार्क में आप बंगाल टाइगर, एक सींघ वाला गैंडा, आदि जैसे कई जानवरों को देख सकते है इसके इलावा आप बिस हजारी झील, चितवन जंगल सफारी आदि के मज़े भी ले सकते है।
Nagarkot नगरकोट
नेपाल का यह गांव प्रकृति की सुंदरताओं से घिरा हुआ है और आप यहाँ से सीधे हिमालय के दर्शन कर सकते है। इसके इलावा आप यहाँ से उगते हुए सुर्य की खूबसूरती हो देख सकते है और यहाँ पर मौजूद प्रशिद्ध चंगुनारायण मंदिर भी घूम सकते है।
Janakpur जनकपुर
जनकपुर नेपाल का एक प्रशिद्ध पर्यटन स्थल है। इस जगह से जुड़ी कई धार्मिक महत्व भी है जिस कारण यहाँ पर पर्यटक भारी मात्रा में घूमने आते है। इसके इलावा यहाँ काफी सुंदर सुंदर तालाब बने है जो कि पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
Lumbini लुम्बिनी
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
लुम्बिनी धार्मिक लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और यह बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगो के लिए एक प्रमुख स्थान है। यहाँ पर आप बौद्ध धर्म के बारे में जान सकते है।
Bhaktapur भक्तपुर
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
भक्तपुर की जनसंख्या मुख्य रूप से हिंदू है। शहर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह दरबार स्क्वायर है, जहां शाही महल के अलावा कई मंदिर भी स्थित हैं। पूरा क्षेत्र यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। और नेपाल में आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख्य स्थान माना जाता है।
Helambu Trek हेलम्बु ट्रेक
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
हेलम्बू क्षेत्र एक लोकप्रिय ट्रेकिंग क्षेत्र है, विशेष रूप से ट्रेकिंग कंपनियां पर्यटकों को यहाँ ट्रेकिंग के लिए लेकर आती है। यदि आप यहाँ पर ट्रेकिंग के लिए आ रहे है तो अपने साथ गाइड जरूर लाए। यहाँ आपको उस हद तक ऊँचाई नही मिलेगी चढ़ने को, लेकिन हाँ आपको यहाँ पर बेहद खूबसूरत नज़ारे जरूर देखने को मिलेंगे।
Lalitpur ललितपुर
Top Places To Visit in Nepal in Hindi
ललितपुर नेपाल की मत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ पर प्राचीन मंदिर मौजूद है जैसे कि पतन दरबार, पतन म्यूजियम, सेंट्रल चिड़ियाघर, कृष्णा मंदिर आदि जैसे स्थान है जहाँ आप घूमने जा सकते है।
Top Places To Visit in Nepal in Hindi : हम उम्मीद करते है की आपको हमारा यह पोस्ट नेपाल के 15 सबसे अच्छे पर्यटक स्थ्ल | Top Places To Visit in Nepal in Hindiजरूर पसंद आया होगा।