हरियाणा का स्विटरज़लैंड कही जाने वाली मोरनी हिल्स पंचकूला का एक बेहद शानदार पर्यटक स्थल है। शानदार पहाड़ियों के बीच बसा ये स्थान आपको शहर की भीड़भाड़ से दूर ले जायेगा।
chokhi dhani
हरियाणा में रहते हुए अगर आप रिवायती राजस्थानी खाने,कपड़ों और कल्चर का आनंद लेना चाहते हैं तो आप एक बार यहां जरूर आएं। राजस्थानी तरीके से बनी ये जगह बार बार यहां आने के लिए मजबूर कर देगी।
nada saheb
पंचकूला में बसा ये ऐतिहासिक गुरुद्वारा जो गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है के जब गुरु जी पोंटा सबह से आनंदपुर साहेब जा रहे थे तो रस्ते में इस जगह पर आराम किया था।
Pinjore Gardens
पिंजौर गार्डन 17वीं शताब्दी में बना एक खूबसूरत मुगल गार्डन है जो हरियाणा के पंचकुला जिले के पिंजौर शहर में स्थित है। उद्यान 100 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और लगातार बढ़ते कंक्रीट शहर में प्रकृति के साथ आराम करने के लिए एक सुंदर जगह है।
काली माता मंदिर
पंचकूला के काली माता मंदिर को कालका मंदिर के रूप में भी जाना जाता है जो हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्से के लिए एक प्रवेश द्वार है। वास्तव में कालका एक शहर है जोकि काली माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर पंचकूला के पुराने मंदिरों में से एक है।
कैक्टस गार्डन
कैक्टस गार्डन का नाम बदलकर राष्ट्रीय कैक्टस और सस्कुलेट बॉटनिकल गार्डन और रिसर्च सेंटर रखा गया है, जोकी चंडीगढ़ के सैटेलाइट शहर पंचकूला के केंद्र में स्थित है।
माता मान्सा देवी मन्दिर
माता मान्सा देवी मन्दिर भारत के हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में मान्सा देवी को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। मंदिर परिसर शिवालिक की तलहटी मे गांव बिलासपुर में के 100 एकड़ (0.40 किमी 2) मे बना है