शिमला की ये सबसे व्यस्त जगहों में से एक है .मॉल रोड को अगर शिमला का दिल कहा जाये तो कोई गलत बात नही है .यहां पर आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी और आप यह शॉपिंग के साथ साथ खाने का आनंद भी ले सकते हैं .
शिमला का ये मंदिर समुद्री ताल से लगभग 8000 मीटर ऊपर है और ये बहुत प्राचीन मंदिर है .इस मंदिर तक पहुंच कर आप शिमला की बर्फीली पहाड़ियों के साथ साथ प्रभु भक्ति का आनंद भी ले सकते हैं .
ये रेल यात्रा कोई आम रेल यात्रा नहीं है ये देश की सबसे खूबसूरत यात्रा में से एक है | कालका से चलने वाली ये रेल आपको शिमला के वो नज़ारे दिखाएगी जो इसके पहले अपने कभी नहीं देखे होंगे | जीवन में एक बार इस रेल यात्रा का अनुभव जरूर करें |
मनाली पहाड़ी शहर कुल्लू जिले के उत्तरी भाग में ब्यास नदी घाटी में समुद्र तल से 2,050 मीटर की उंचाई पर स्थित है, जो भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।
अपने मशरूम उत्पादन और टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध सोलन को भारत के मशरूम शहर (Mushroom City Of India) और लाल सोने के शहर (City Of Red Gold ) के रूप में जाना जाता है।
1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुल्लू प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामना है जो अपने मनोरम दृश्यों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
समर हिल शिमला के बाहरी इलाके में स्थित एक ऐसा शहर है जिसको पॉटर्स हिल भी कहते हैं। पुराने समय में इस जगह पर कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए इकट्ठा होते थे।
8000 फीट ऊँची जाखू हिल शिमला हिल्स स्टेशन का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है, जो प्रकृति प्रेमियों साथ तीर्थयात्रियों का भी लोकप्रिय स्थान है।
ये चर्च नार्थ इंडिया का दूसरा सबसे पुराना चर्च है | इसकी वास्तुकला को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं | अगर आप शिमला जाएँ तो इस चर्च को देखना न भूलें |
शिमला का ये म्युसियम देखने लायक है इसमें हिमाचल प्रदेश की धरोहर को संजो क्र रखा है | इसमें आपको प्राचीन हिमाचल के कुछ ऐसे अंश देखने को मिलेंगे जो आज कहीं खो गए हैं |
तारा पर्वत पर बना 250 साल पुराना ये मंदिर आपका मन मोह लेगा | यह मंदिर देवी दुर्गा के स्वरुप तारा देवी को समर्पित है | इस मंदिर में आपको कमाल की शांति मिलेगी और आपका मन यहीं बस जाने को करेगा |
काली माता का ये मंदिर बहुत पुराना है और इसकी मान्यता केवल शिमला में ही नहीं बल्कि दूर दूर तक है | कहा जाता है के इस मंदिर में माता काली का साक्षात् प्रवेश रहता है | श्रद्धा भाव के साथ साथ ये मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है |
अगर आप शिमला की भीड़ से थोड़ा बचना चाहते हैं तो ग्रीन वैली जाएँ | हरी भरी पहाड़ियां आपको स्वर्ग का एहसास करवाएंगी और आप शहर की व्यस्त लाइफ को एक सम भूल जायेंगे | जीवन में एक बार ग्रीन वैली आकर ये अनुभव जरूर लें |